शरीर में खून की कमी को दूर करने के प्राकृतिक उपाय

खून को तुरंत बढ़ाने के प्राकृतिक घरेलू उपाय, शरीर में हीमोग्लोबिन सही रहता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

कई बार खून की कमी के कारण थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, हाथ-पैरों में सूजन जैसे एनीमिया के लक्षण दिखाई देते हैं। यह समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को परेशान करती है। जिन लोगों के खून में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है, वे एनीमिया के शिकार होते हैं। एनीमिया के मरीजों में विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड का स्तर कम होता है। कई बार यह बीमारी आनुवांशिक कारणों से भी हो सकती है।

अगर आपके शरीर में भी एनीमिया है, तो अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। आइए देखें कि आपके खान-पान में कौन-सी चीजें खून बढ़ाती हैं और एनीमिया को दूर करती हैं।



1. एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ें, उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। इस उपाय को रोजाना करने से खून की मात्रा तेजी से बढ़ती है।

2. सोयाबीन में विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। एनीमिया के मरीजों के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। आप सोयाबीन को उबालकर खा सकते हैं।

3. अनार के जूस में थोड़ा सा सेंधा नमक और थोड़ा काली मिर्च पाउडर मिलाकर रोजाना पीने से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है।

4. मूंगफली को गुड़ के साथ खाने से शरीर में आयरन बढ़ता है।

5. एनीमिया में पालक दवा की तरह काम करता है। पालक में विटामिन ए, सी, बी9, आयरन, फाइबर और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। पालक एक बार में बीस प्रतिशत तक आयरन बढ़ा सकता है। पालक की सब्जी या सूप बनाकर खा सकते हैं।

6. खून बढ़ाने के घरेलू उपाय के तौर पर आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। खून बढ़ाने के लिए तुरंत एक गिलास टमाटर का जूस पिएं। आप इसे सूप के तौर पर भी पी सकते हैं, अगर आपका मन करे तो सेब और टमाटर का जूस एक साथ पी सकते हैं।

7. शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए मक्के के दाने खाना भी फायदेमंद रहेगा। ये पौष्टिक होते हैं, इन्हें आप भूनकर या उबालकर खा सकते हैं।

8. एक गिलास चुकंदर के जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से शरीर को अधिक आयरन मिलता है, जो खून बनाने में मदद करता है।

9. हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए लहसुन में थोड़ा सा नमक मिलाकर चटनी बना लें। इस चटनी को खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ने में मदद मिलेगी।

10. शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए दूध और खजूर खाना एक अच्छा उपाय है। इस उपाय को करने के लिए रात को सोने से कुछ देर पहले दूध में खजूर डालकर दूध पी लें। दूध पीने के बाद खजूर खा लें।

11. एक गिलास सेब का जूस लें। इसमें एक गिलास चुकंदर का जूस और स्वादानुसार शहद मिलाएं। इसे रोजाना पिएं। इस जूस में आयरन भरपूर मात्रा में होता है।

12. 2 चम्मच तिल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। पानी को छान लें और तिल का पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार खाएं।

13. पके आम का गूदा दूध के साथ लेने से खून बढ़ता है।

14. अपने आहार में पालक, सरसों, हरी मटर, मेथी, धनिया, पुदीना और टमाटर शामिल करें

15. जम्भोल और आंवले का जूस बराबर मात्रा में पीने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इससे खून की कमी नहीं होती।

16. सिंघाड़ा शरीर को ताकत देता है और खून बढ़ाता है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। कच्चे सिंघाड़े का सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।


C/P

उपरोक्त जानकारी को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद....

Comments

Popular posts from this blog

महिलाओं में होने वाली खतरनाक बीमारियॉं एवं बचाव ( International Womens Day Special Article )

खाली पेट न खायें ये चीजें

लीवर नहीं रहेगा फैटी और बॉडी भी होगी डिटॉक्स..... जानिए कैसे ?