मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना...उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन करने में जरूरी बाते, समस्या और समाधान क्या है ❓️..आइये जानते हैं❗️
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना
योजना के अंतर्गत प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों एवं बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों (अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित) में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, विशेष शिक्षक (CWSN), अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डेन, पूर्णकालिक/अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिका तथा प्रधानमंत्री पोषण योजना के रसोइयों एवं उक्त कार्मिकों के आश्रितों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सरकारी चिकित्सालयों के अलावा निजी चिकित्सालयों में भी आई०पी०डी० (अंतःरोगी विभाग) में उपचार हेतु कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।
निजी आबद्ध चिकित्सालयों तथा सरकारी चिकित्सा संस्थानों/चिकित्सालयों में प्रत्येक लाभार्थी परिवार को प्रतिवर्ष रुपये पाँच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध होगी।
योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रत्येक पात्र लाभार्थी के पास कैशलेस हेल्थ कार्ड का उपलब्ध होना अनिवार्य है, जिसकी सहायता से आबद्ध चिकित्सालयों में लाभार्थी की पहचान सुनिश्चित करने के उपरांत कैशलेस चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।
योजना का उद्देश्य
• सभी पात्र लाभार्थीयों एवं उनके आश्रितों को गंभीर बीमारियों की स्थिति में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना।
• महंगे इलाज के कारण होने वाले आर्थिक बोझ से मुक्ति दिलाना।
• कैशलेस प्रणाली के माध्यम से चिकित्सा प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाना।
पात्र लाभार्थी
• बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षक।
• बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों (अनुदानित) के शिक्षक।
• बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों (स्ववित्तपोषित) के शिक्षक।
• बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षामित्र।
• बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अनुदेशक।
• बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में विशेष शिक्षक (CWSN)।
• कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अंशकालिक शिक्षक/शिक्षिकाएँ।
• कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पूर्णकालिक शिक्षक/शिक्षिकाएँ।
• कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में वार्डेन।
• प्रधानमंत्री पोषण योजना (Mid-Day Meal) में रसोइये।
• उपरोक्त सभी के आश्रित परिवार के सदस्य (नियमानुसार)।
हेल्पलाइन नंबर 180018004444
कैशलेस आवेदन अंतिम तिथि-6 सितंबर 2026
📢 मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु आवेदन एवं E-KYC की सम्पूर्ण प्रक्रिया।
( विभागीय आदेश के उपरांत ही निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाए..।)
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना:
✅ आवेदन करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक (जुड़ा) हुआ हो, क्योंकि सभी OTP उसी मोबाइल नंबर पर प्राप्त होंगे।
✅ आवेदन पत्र में सभी विवरण आधार कार्ड के अनुसार ही भरें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।
🟢 आवेदन करने की प्रक्रिया ⤵️
🎯 सर्वप्रथम https://cmtcts.upsdc.gov.in वेबसाइट खोलें।
🎯 डैशबोर्ड पर "Apply for Shikshak Cashless Chikitsa Card" विकल्प पर क्लिक करें।
🎯 आधार कार्ड में पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
🎯 प्राप्त OTP दर्ज करके सत्यापन (Verify) करें।
🎯 विभाग (Department) का चयन करें।
🎯 Department Name का चयन करें।
🎯 School District का चयन करें।
🎯 School Block का चयन करें।
🎯 Present Post का चयन करें।
🎯 School Name का चयन करें।
🎯 Applicant Name दर्ज करें।
🎯 Guardian/Father/Husband Name दर्ज करें।
🎯 Date of Birth दर्ज करें।
🎯 Retirement Date दर्ज करें।
🎯 Gender का चयन करें।
🎯 मोबाइल नंबर स्वतः प्रदर्शित होगा।
🎯 Email ID दर्ज करें।
🎯 Aadhaar Number दर्ज करें।
🎯 District as per Aadhaar दर्ज करें।
🎯 Aadhaar के अनुसार पूरा पता
(Address) दर्ज करें।
🎯 अपना नवीनतम फोटो अपलोड करें।
🎯 Captcha Code भरें।
🎯 सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
🎯 Submit बटन पर क्लिक करें।
🟢 परिवार के सदस्य जोड़ने की प्रक्रिया।
🎯 यदि किसी आश्रित सदस्य को जोड़ना चाहते हैं तो "Yes" विकल्प चुनें।
🎯 सदस्य का विवरण आधार के अनुसार भरें।
🎯 Submit पर क्लिक करें।
🎯 आवश्यकता अनुसार अन्य आश्रित सदस्यों को भी जोड़ सकते हैं।
🟢 आवेदन स्वीकृति प्रक्रिया।
🎯 आवेदन जमा होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BEO (खंड शिक्षा अधिकारी) को भेज दिया गया है।
🎯 BEO द्वारा स्वीकृति मिलने पर संदेश प्राप्त होगा कि आवेदन BSA (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) के पास लंबित है।
🎯 BSA द्वारा अंतिम स्वीकृति (Final Approval) मिलने पर आपके मोबाइल नंबर पर Final Approval का संदेश प्राप्त होगा।
🎯 इसके बाद आपको E-KYC करने हेतु निर्देश प्राप्त होंगे।
🟢 E-KYC करने की प्रक्रिया। ⤵️
🎯 Google Play Store से Ayushman App (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp) डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें।
🎯 वैकल्पिक रूप से https://beneficiary.nha.gov.in के माध्यम से भी E-KYC कर सकते हैं।
🎯 Ayushman App खोलें।
🎯"Beneficiary" विकल्प का चयन करें।
🎯 अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
🎯 Send OTP पर क्लिक करें।
🎯 SMS में प्राप्त OTP दर्ज कर लॉगिन करें।
🟢 लाभार्थी खोजने की प्रक्रिया।
🎯 Search for Beneficiary पेज खुलने पर Scheme में PMJAY चुनें।
🎯 State में Uttar Pradesh चुनें।
🎯 Sub Scheme में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना" चुनें।
🎯 Search Option में Family ID चुनें।
🎯 अपना जिला (District) चुनें।
🎯 Search पर क्लिक करें।
🎯 आपके सामने लाभार्थी एवं आश्रित सदस्यों की सूची प्रदर्शित होगी।
🟢 E-KYC पूर्ण करने की प्रक्रिया।
🎯 जिस सदस्य की E-KYC करनी है उसके सामने "Do e-KYC" पर क्लिक करें।
🎯 Authentication के लिए Aadhaar विकल्प चुनें।
🎯 Aadhaar OTP विकल्प चुनें।
🎯 आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
🎯 आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) पूरा करें।
🎯 कैमरा खुलने पर निर्देशानुसार Live Photo खींचें।
🎯 Submit बटन पर क्लिक करें।
🟢 कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया। ⤵️
🎯 E-KYC सफल होने के बाद कार्ड जनरेट हो जाएगा।
🎯 Download Card विकल्प पर क्लिक करें।
बेसिक शिक्षा विभाग में 5 लाख तक के कैशलेश कार्ड बनवाने के लिए लिंक के द्वारा सभी डिपेंडेंड मेंबर की डिटेल के साथ फॉर्म भरवाया जा रहा है परिवार में यदि किसी फैमिली मेंबर की आय मासिक ₹3500 से अधिक है तो वह मेंबर कर्मचारी के ऊपर डिपेंडेंड नहीं माना जाएगा अतः उस मेंबर का कैशलेश कार्ड नहीं बन सकता है जल्द की कैशलेस कार्ड डाउनलोड हो सकेगा...।
👩🏻🏫 ⤵️
मुख्यमंत्री-शिक्षक कैशलेस योजना ऑनलाइन आवेदन ➡️
लिंक-https://cmtcts.upsdc.gov.in
ई कैशलेस चिकित्सा में उक्त लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं l
https://cmtcts.upsdc.gov.in
अपूर्ण आवेदन पूर्ण करने अथवा संशोधन करने का लिंक..👇🏻
https://cmtcts.upsdc.gov.in/Account/emplogin.aspx?Action=DEPENDENTS
✍️नोट-रजिस्ट्रेशन करते समय संबंधित कर्मचारी का डॉक्यूमेंट लगेगा जैसे-⤵️
1-आधार एवं आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर
2-पासपोर्ट साइज फ़ोटो 20kb तक
3-रिटायमेंट डेट
संविदा कार्मिक के लिए विशेष ⤵️
अनुदेशक
शिक्षामित्र
रसोईया
⬆️ उक्त सभी में कैशलेस चिकित्सा संबंधित ऑनलाइन फार्म भरे जाने के समय सेवानिवृत्ति तिथि (कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायर डेट) की तिथि 31 मार्च 2027 भरी जाएगी l
इसमें 62 या 60 वर्ष कैलकुलेट करके नहीं भरेंगे l
यदि किसी के द्वारा पूर्व में गलत भर दिया है वह सभी अपने फार्म को संशोधित कर लेंगे l
परिवार के पात्र सदस्यों का विवरण..⤵️
💁🏻 संबंधित कर्मचारी के पति/पत्नी व माता-पिता के उम्र की कोई सीमा नहीं है तथा अन्य परिवार में से जितने भी सदस्य हैं l
जैसे- भाई/बहन की उम्र 18 वर्ष से कम तथा बेटा/बेटी की उम्र 25 वर्ष से कम होना चाहिए l
और इनके डॉक्यूमेंट में ⤵️
1-आधार कॉर्ड
2-पासपोर्ट साइज फ़ोटो 20kb
यह सभी आपके पास उपलब्ध रहना चाहिए तभी रजिस्ट्रेशन हो पायेगा।
अनुभव आवेदन करने के उपरांत का ⤵️
1- आवेदन में DDO कोड की आवश्यकता नहीं है। 😌
2- फैमिली id की आवश्यकता आवेदन के समय नहीं होगी।💁🏻
3- आश्रितों के आधार से मोबाइल नम्बर लिंक होने की आवश्यकता नहीं है। 💁🏻♂️
4- 5 से 7 मिनट में आवेदन पूर्ण। 😌
मुख्य जरूरतें- ⤵️
आवेदक का आधार से लिंक मोबाइल नम्बर, आश्रितों के आधार और उनकी एक फोटो... ✅
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का आवेदन https://cmtcts.upsdc.gov.in/ वेबसाइट पर शुरू हो गया है। आश्रितों को जोड़ने का भी नियम है।
1. जो पति पत्नी दोनों शिक्षक है वो अपना अलग अलग आवेदन करें जिससे अलग अलग 5+5 लाख का लाभ प्राप्त कर सकें। दो बच्चे है तो दोनों एक एक को आश्रित बना लें या एक बच्चा है तो कोई एक आश्रित बना ले।
2. जिनके माता पिता 60 वर्ष से अधिक हैं उनको अपना डिपेंडेंट बनाने के बजाय उनका सेपरेट आयुष्मान कार्ड बनवाए
जिनके माता पिता राज्यकर्मी या पेंशनर हैं उन्हें भी डिपेंडेंट न बनाए, उनका दीन दयाल कैशलेस कार्ड ही रहेगा...।
बाकी जिसका आयुष्मान बना है उनको भी Dependent में Add कर सकते हैं
बाद में जब KYC होगा तब उस समय पुराना आयुष्मान कार्ड कैंसिल करके ये वाला KYC करना होगा जिससे कि इसमें नाम जुड़ जाएगा..। ✅️
यदि आपने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना में ऑनलाइन आवेदन कर दिया है और आवेदन में कुछ add/edit करना है तो आप इस लिंक के माध्यम से add/edit कर सकते हैं।👇
https://cmtcts.upsdc.gov.in
👉 फोटो 20 kb करनेे के लिए गूगल की हेल्प से, किसी भी वेबसाइट या App से resize कर सकते हैं...।
कैशलेस संबंधी कुछ महत्वपूर्ण बातें..⤵️
📍जिन शिक्षकों के आधार पर या उनके परिवार के सदस्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश से बाहर का पता है ,वे अभी आवेदन नहीं कर पाएंगे।
ऐसे लोग पहले आधार में अपना पता वर्तमान का करवा लें तब आवेदन करें।
📍कुछ लोग जिन्होंने प्राइवेट कंपनी से कोई हेल्थ स्कीम लिया था वह लोग ऑलरेडी अप्लाइड है वह लोग एडिट करके सूचना पूर्ण करके फॉर्म भर सकते हैं
📍परिवार के बच्चे या पत्नी सभी का आधार कंपलसरी है। जिनके आधार अभी नहीं है बाद में आधार बनवाकर ऐड डिपेंडेंट में जोड़ा जा सकता है ।अगर बच्चा 5 साल से कम है तो उसे मां की id पर लाभ मिलता रहेगा।
📍यदि पति-पत्नी दोनों शिक्षक हैं तो प्रयास करें दोनों लोग अलग-अलग भरें जिससे अतिरिक्त लाभ मिल सके
📍विवाहित पत्नी विवाहित महिला अपने माता-पिता का नाम नहीं जोड़ सकती है यदि पति कार्यरत नहीं है और सास ससुर पेंशन भोगी या वेतन भोगी नहीं है और मासिक आय कम है तब उन्हें आश्रित में दिखा सकते हैं
📍 बाबू, या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साथियों के लिए अभी ऑप्शन नहीं है, उम्मीद है जल्द ऑप्शन आ जाएगा तभी आवेदन होगा।
5 साल तक के बच्चे जो आश्रित है , उनका आधार अगर बना है तो ऐड कर दे अन्यथा की स्थिति में उसे छोड़ दे , वो माता के आधार से लाभ ले सकते है । ✅
जिन शिक्षकों को एप्लीकेशन एडिट करना है, डिपेंडेंट एड करना है, प्रिंट करना है..वो पोर्टल के मेन्यू ➡️ एंप्लॉयी गेटवे पर जाकर सारे अधूरे छूटे छुटाए काम कर सकते हैं ।
https://cmtcts.upsdc.gov.in
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के संबंध में विशेष ⤵️
https://hem.nha.gov.in/search
यही लिंक है संबद्ध अस्पताल का..।
आश्रित स्पेशल समस्या और समाधान..⤵️
👉 केस 1-पति-पत्नी दोनों परिषदीय शिक्षक हैं
तो इस स्थिति में दोनों अलग-अलग आवेदन करें।
जिससे आपको अतिरिक्त लाभ मिल सके।
बच्चों को दोनों(पति/पत्नी) में से किसी एक के साथ ऐड कर दें...➡️ 5+5=10
👉 केस 2-पति/पत्नी दोनों में से कोई बेसिक शिक्षा विभाग से इतर किसी अन्य विभाग में एक सरकारी कर्मी है और दोनों के पास पहले से ही राज्य कर्मचारी वाला या केंद्रीय कर्मचारी वाला CGHS कार्ड है
इस स्थिति में किसी को भी इस योजना में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।CGHS से बेहतर तो कुछ है ही नहीं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना भी बेहतर है।
👉केस 3-पति/पत्नी में से कोई एक परिषदीय शिक्षक हैं और दूसरा व्यक्ति किसी प्राइवेट सेवा में है।
इस स्थिति में सामान्य सी बात है कि दूसरा व्यक्ति जो सरकारी सेवा में नहीं है ,वह 3500 रुपये प्रति माह से अधिक कमा रहा है ,और संभवतः ITR भी फ़ाइल कर रहा होगा।
अतः यह आश्रित की श्रेणी में नहीं आएगा। इसे add न करें।
👉 केस-4 माता/पिता में से कोई एक पेंशनकर्मी है।
इस स्थिति में दूसरा व्यक्ति पेंशनकर्मी पर आश्रित होगा और उनकी पेंशन भी 3500 रुपये प्रति माह से अधिक होगी।_अतः दोनों लोग आश्रित की श्रेणी में ऐड नहीं होंगे।
नोट -अगर पहले से ही प्राइवेट हेल्थ पालिसी चल रही है । इस स्थिति में आपके लिए यही सलाह है कि अभी इस पालिसी को चलते रहने दें। और इस मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना में भी आवेदन कर दें। जिनका पहले सेआयुष्मान कार्ड बना है ,उनके लिए दुबारा आवेदन न करें।
🎯 अगर किसी के माता पिता पेंशन आधारित दीन दयाल चिकित्सा योजना या आयुष्मान से जुड़े है तो भी उन्हें केवल एक जगह ही लाभ मिलेगा , बेनिफिशरी ekyc में रिजेक्ट हो जाएगा
अगर किसी के माता पिता 70 वर्ष से ऊपर के है ओर अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है तो भी उन्हें इसमें नहीं जोड़े , उनके लिए व्यक्तिगत आयुष्मान सुविधा पहले से ही उपलब्ध है..।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना ⤵️ समस्या/समाधान
➡️ समस्या- अधिकांश शिक्षक साथी व्हाट्सएप्प समूहों पर और कॉल पर अवगत करा रहे हैं कि उन्हें आवेदन में समस्या आ रही है...⏬
ADD DEPENDENT करने पर आश्रित ADD नहीं हो रहे हैं...?🤔
➡️ निराकरण- ज्यादातर ये समस्या उन्हीं के साथ है जो मोबाइल पर फॉर्म भर रहे हैं...
बिंदु-1 पर आप आश्रित का नाम भर रहे हैं...।
बिंदु-2 पर आप spouse/father ऑप्शन चुन रहे हैं...।
बिंदु-3 पर आप कुछ नहीं भर पा रहे हैं...।
सारी समस्या इसी बिंदु 3 की है क्योंकि आप मोबाइल पर भर रहे हैं।
➡️ मोबाइल के क्रोम ब्राउज़र को डेस्कटॉप मोड में करें और अब आवेदन करें....बिंदु 3 को भरकर...या फिर लैपटॉप पर भरें..।आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा..।
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना में Husband भी तभी Add होंगे जब उनकी इन्कम 3500 मासिक तक ही हो जो कि 99% केस में पॉसिबल नहीं है...। ✅
डिपेंडेंट के ज्यादातर केस में केवल सरकारी शिक्षक और उसके अवयस्क, unemployed और unmarried बच्चे और हाउसवाइफ ही आयेंगे..बाकी लोग किसी न किसी कारण से आश्रित नहीं माने जा सकते हैं..। ✅️
🔥 शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना वार्षिक प्रीमियम के संबंध में ⤵️
इस मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना में 3000 की प्रीमियम को सरकार ही जमा करेगी लाभार्थी नहीं...। ✅️
👉 शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना में अनुमानित ₹3000 वार्षिक प्रीमियम शिक्षक को नहीं देना होगा।
👉 इसका व्यय उत्तर प्रदेश सरकार/संबंधित शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। प्रति कार्मिक लगभग ₹3000 प्रीमियम के आधार पर सरकार ने करोड़ों रुपये का वार्षिक बजट निर्धारित किया है।
👉 योजना संबंधी विवरण में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि ₹3000 का वार्षिक प्रीमियम विभाग/सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा, न कि शिक्षक के वेतन से काटा जाएगा।
Mobile से अगर Dependent ADD करने में दिक्कत आ रही है तो लैपटॉप से करके देखिएगा..।
डिपेंडेंट जोड़ते समय हो रही सबसे बड़ी गलती, जिससे डिपेंडेंट नहीं जुड़ रहा।
डिपेंडेंट को जोड़ते समय लाल रंग के तीर से दर्शाए गए बॉक्स में, spouse या father का नाम जरूर भरें । पत्नी डिपेंडेंट होने पर spouse पति होगा तथा पति डिपेंडेंट होने पर पत्नी spouse होगी। Father की स्थिति में डिपेंडेंट के पिता का नाम भरें।
महत्वपूर्ण बात ये कि डिपेंडेंट नहीं जुडऩे पर सबमिट बिल्कुल न करें, जब तक आपके अनुसार सभी डिपेंडेंट न जुड़ें तब तक सबमिट बटन न दबाएं। बिना सभी डिपेंडेंट के सबमिट बटन दबाने के बाद BEO स्तर से वेरिफाई हो जाने पर, अभी आप डिपेंडेंट नहीं जोड़ सकते हैं।
✅🛑 महत्वपूर्ण सूचना: कैशलेस चिकित्सा फॉर्म भरते समय न करें ये गलतियाँ!
📌 महत्वपूर्ण सूचना: कैशलेस चिकित्सा फॉर्म भरते समय न करें ये गलतियाँ...⤵️
बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा योजना का फॉर्म भरते समय कई शिक्षक साथी एक छोटी सी गलती के कारण परेशान हो रहे हैं। फॉर्म को सही तरीके से भरने और भविष्य में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
1. 'Relationship with' कॉलम का सही मतलब समझें
पोर्टल पर फॉर्म भरते समय 'Relationship with'का मतलब यह है कि जिस Dependent का नाम आप जोड़ रहे हैं, उसका आपसे (मुख्य कर्मचारी से) क्या संबंध है।
अगर पत्नी का नाम जोड़ रहे हैं: 'WIFE' या 'SPOUSE' चुनें।
अगर पति का नाम जोड़ रहे हैं: 'HUSBAND' या 'SPOUSE' चुनें।
बच्चों के लिए: 'SON' या 'DAUGHTER' चुनें।
माता-पिता के लिए (यदि निर्भर हैं): 'FATHER' या 'MOTHER' चुनें।
2. यदि पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा / शिक्षक हैं, तो क्या करें?
यह सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है....➡️ यदि पति और पत्नी दोनों ही बेसिक शिक्षा विभाग या किसी अन्य सरकारी विभाग में कार्यरत हैं, तो नियम बिल्कुल स्पष्ट हैं:
⤵️
अलग-अलग पंजीकरण करें: दोनों को अपनी-अपनी मानव संपदा आईडी EHMS ID का उपयोग करके 'Employee' कर्मचारी के रूप में अलग-अलग अपना स्वतंत्र पंजीकरण करना चाहिए।
एक-दूसरे को आश्रित न बनाएं: दोनों में से कोई भी एक-दूसरे को अपने फॉर्म में 'Dependent' के रूप में न जोड़ें। दोनों का अपना अलग कार्ड बनेगा।
बच्चों का पंजीकरण कहाँ करें ? ➡️ बच्चों (आश्रितों) को दोनों में से किसी भी एक अभिभावक के कार्ड में जोड़ें। दोनों के फॉर्म में बच्चों का नाम डालने पर Duplicate Entry का एरर आ सकता है और फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
💡 क्विक फैक्ट्स (याद रखने योग्य बातें):
✔️ यह कार्ड पूरी तरह से कैशलेस इलाज की सुविधा देता है (निर्धारित लिमिट के तहत)।
✔️ फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी आश्रितों के आधार कार्ड और नाम की स्पेलिंग का मिलान अवश्य कर लें।
✔️ जल्दबाजी में गलत जानकारी न भरें, क्योंकि बाद में Correction की प्रक्रिया में समय लगता है।
सही जानकारी, सही समाधान। ✅
इस पोस्ट को अपने अन्य शिक्षक साथियों और विभागीय ग्रुप्स में जरूर शेयर करें ताकि कोई भी साथी फॉर्म भरते समय गलती न करे।
🎯 अपना मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
✅ E-KYC पूर्ण होने के बाद आप एवं आपके पात्र आश्रित योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना..⤵️
समस्त शिक्षक साथी ध्यान दें..📢
आपके मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना के ऑनलाइन आवेदन BEO के माध्यम से BSA कार्यालय से स्वीकृत होने के पश्चात आपको मोबाइल पर एक नई फेमिली ID SMS के माध्यम से प्राप्त होगी। जिसका उपयोग आप https://beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर EKYC करने में कर सकेंगे। ✅️
#Cashless #Treatment #health #insurance #mukhyamntrishikshakcashlesschikitsayojna
#uttarpradesh
Comments