Posts

Showing posts with the label लेख स्वास्थ्य

जानलेवा है पेट का कैंसर, इन लक्षणों को आम समझाने की गलती मत करिए...।

Image
जान ले सकता है पेट का कैंसर; लंबा जीना है, तो इन लक्षणों को आम समझने की न करें गलती  पेट के कैंसर (Stomach cancer symptoms) के कुछ सामान्य लक्षण हैं जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि इन लक्षणों को अनदेखा करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए समय रहते आम लगने वाले कुछ लक्षणों की पहचान करना जरूरी है। बीते कुछ दिनों से पेट के कैंसर (Stomach cancer symptoms) के मामले दुनिया में तेजी से बढ़ने लगते हैं। खुद भारत में कई लोग इस गंभीर बीमारी से परेशान हैं। यह कैंसर (stomach cancer causes) का एक गंभीर प्रकार माना जाता है, जिसकी पहचान अक्सर देर से होती है। दरअसल, इस बीमारी के लक्षण काफी आम होते हैं, जिसे लोग पेट से जुड़ी सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और हेपेटोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुरक्षित टी.के. से जानेंगे कुछ ऐसे ही सामान्य लक्षणों के बारे में, जिसे लोग अक्सर सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन ये पेट के कैंसर ( stomach cancer prevention) के चेतावनी संकेत हो सकते हैं।  इन लक्षणों से...

गर्मी का हृदय ( हार्ट) पर असर... जानकारी एवं बचाव

Image
गर्मी का हृदय पर क्या असर.... जानकारी एवं बचाव  गर्मियों में सभी को सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। यह बात उन लोगों के लिए बहुत ज़रूरी है, जो हार्ट ( हृदय) की समस्या का सामना कर रहे हैं। इस स्थिति में बस हाइड्रेशन बनाए रखें और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखें।   गर्मियों में आपको अपने दिल का ख्याल रखना होगा। जब तापमान बढ़ता है तो हमारे शरीर में कुछ शारीरिक बदलाव आते हैं, जो दिल और रक्त संचार प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं। यदि किसी को पहले से ही कोई दिल की समस्या है, तो दिल को होने वाली क्षति अधिक गंभीर होगी। हृदय संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए आप किसी भी दूसरे विकल्प की तरफ न जाएं। प्रयास करें कि आप एक अनुभवी एवं सर्वश्रेष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ से मिलें और इलाज लें। गर्मी का हृदय पर क्या असर पड़ता है? मौसम बदलने पर हमारे शरीर में कई बदलाव आते हैं। हृदय की समस्याएं अक्सर ठंड में बढ़ती है लेकिन जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो इसके कारण भी हमारे शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए हमारा शरीर अतिरिक्त रक्त को संचार ( पम्प) ...

दस आदतें जो मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाती हैं, जानिए और अपनाइए....

Image
 10 दैनिक आदतें जो मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाती हैं....  1. सबसे पहले पानी पिएं हाइड्रेशन मस्तिष्क के कार्य को तेज करता है और ध्यान को बेहतर बनाता है। 2. 15 मिनट तक पढ़ें दिमाग को क्रियाशील करता है, शब्दावली को बढ़ाता है और कल्पना शक्ति को बढ़ाता है। 3. अपने शरीर को एक्टिव रखें  10 मिनट की सैर भी याददाश्त और मूड को बेहतर बनाती है। 4. दिमाग को स्वस्थ रखने वाले खाद्य पदार्थ खाएं अपने आहार में नट्स, बेरीज, डार्क चॉकलेट और ओमेगा-3 शामिल करें। 5. ध्यान करें या गहरी सांस लें तनाव कम करता है और ध्यान को तेज करता है। 6. मल्टीटास्किंग से बचें एक समय में एक ही काम करें - आपका मस्तिष्क आपको धन्यवाद देगा। 7. अच्छी नींद लें नींद वह समय है जब मस्तिष्क जानकारी को प्रोसेस और स्टोर करता है। 8. कृतज्ञता का अभ्यास करें मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को बढ़ाता है। 9. कुछ नया सीखें अपने मस्तिष्क को चुनौती देते रहें - कोई नया शब्द, कौशल या तथ्य। 10. सोशल मीडिया पर समय सीमित करें मानसिक ऊर्जा को मुक्त करें और वास्तविक दुनिया में ध्यान बढ़ाएँ। तेज दिमाग के लिए आप इसे भी अव...

यदि पैरों में दिखने लगे ये लक्षण तो हो सकता है हार्ट अटैक.

Image
यदि पैर में दिखे 3 लक्षण तो आपको है हार्ट अटैक का खतरा.... तुरंत जाइए डॉक्टर के पास। कई बार आप स्वास्थ्य के प्रति चौकन्ना रहकर अपनी जान बचा सकते हैं। अगर आपको पैरों में ये लक्षण नजर आएं तो समझ जाएं कि हार्ट की फंक्शनिंग में कुछ गड़बड़ी आ रही है जो घातक साबित हो सकती है। दुनिया भर में हार्ट अटैक एक गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्या बना हुआ है। बुजुर्ग से लेकर युवा तक इसके शिकार हो रहे हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जहां आपके दिल की मांसपेशियां मरने लगती हैं, क्योंकि इसे पर्याप्त ब्लड फ्लो नहीं मिल पाता है। आपकी धमनियों में रुकावट आमतौर पर इसका कारण बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं हार्ट अटैक से बचा जा सकता है। अगर इसके प्रारंभिक लक्षणों पर ध्यान दे दिया जाए तो। कुछ हार्ट अटैक अचानक और तीव्र हो सकते हैं, जबकि कई लोगों में हार्ट अटैक से पहले कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। इन्हें अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है, जो आगे चलकर जानलेवा साबित होते हैं। यहां तक आप अपने पैरों से भी ये पता लगा सकते हैं कि दिल की फंक्शनिंग में कुछ गड़बड़ी हो रही है। जी हां, पैर का सूजना, दर्द वगैरह हार्ट से जुड़ी किसी भ...