सूर्य ग्रहण 2025 , चंद्र ग्रहण के बाद सितंबर माह में सूर्य ग्रहण... जानिए कब होगा ऐसा ?
भारतीय परंपरा और हिंदू धर्म व ज्योतिष के हिसाब से यह 7 सितंबर से 21 सितंबर 2025 का पखवाड़ा और भी खास है क्योंकि इस साल पितृपक्ष चंद्र ग्रहण के साथ शुरू हुआ और सूर्य ग्रहण पर समाप्त होगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह एक बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है। सिंतबर 2025 का महीना आसमान में अद्भुत नजारों का गवाह बनता जा रहा है। 7 सितंबर को लगे चंद्रग्रहण का नज़ारा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाई दिया और इस दौरान चांद गहरा लाल हो गया। Blood Moon का यह अद्भुत दृश्य भारत में भी दिखाई दिया था। लेकिन अभी इस महीने में एक और खगोलीय घटना होनी है और अब कुछ ही दिनों में आसमान में सूर्य ग्रहण (Solar eclipse) का दुर्लभ नज़ारा दिखेगा। सूर्य ग्रहण कब है, कैसे देखें और इसे देखते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतें, जानें सब कुछ… सूर्य ग्रहण कब है? साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को लगेगा। इस साल पृथ्वी पर लोग आंशिक सूर्य ग्रहण (partial solar eclipse) का नज़ारा देख सकेंगे, जिसका मतलब है कि चंद्रमा कुछ देर के लिए सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाएगा और आसमान में सूर्य-चंद्रमा व पृथ्वी एक सीध में दिख...