Posts

Showing posts with the label त्योहार लेख

रक्षा बंधन 2025 , भाई – बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पर्व...।

Image
भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का पर्व रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन भाई की कलाई पर राखी बांधते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, वरना रिश्ते में खटास आ सकती है. पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जोकि इस साल शनिवार 9 अगस्त 2025 को पड़ रही है. रक्षाबंधन का पर्व केवल एक सूत (धागा) बांधने का नहीं बल्कि भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का भी प्रतीक है. रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बहन को शुभ मुहूर्त, सही विधि, उचित दिशा आदि जैसी कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है. क्योंकि जाने-अनजाने में हुई गलतियां कई बार रिश्तों में दरार पैदा करती है. इसलिए इस पवित्र दिन पर ऐसी कोई गलती न करें. जान लीजिए रक्षाबंधन से जुड़े जरूरी नियम. मुहूर्त का रखें ध्यान- ऱक्षाबंधन के दिन किसी भी समय में राखी न बांधे, बल्कि केवल शुभ मुहूर्त में ही भाई की कलाई पर राखी बांधने की सलाह दी जाती है. रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Rakhi Bandhne ka Muhurat) 9 अगस्त सुबह 05:47 से दोपहर 01:24 तक रहेगा. थाली में रखें ये चीजें (Raksha...