दूध पीने के नियम
दूध पीने के नियम ______________ आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के कुछ नियम होते हैं जो कि इस प्रकार हैं -: सुबह के समय दूध सिर्फ काढ़े के साथ लिया जा सकता है । दोपहर में छाछ पीना चाहिए । दही की प्रकृति गर्म होती है जबकि छाछ की ठंडी। रात में हो सके तो बिना शक्कर के दूध पीना चाहिए यदि संभव हो तो गाय का घी १- २ चम्मच डाल के लीजिये । दूध की अपनी प्राकृतिक मिठास होती है वो हम शक्कर डाल देने के कारण अनुभव ही नहीं कर पाते हैं । जब बच्चे अन्य भोजन लेना शुरू कर दें जैसे रोटी , चावल , सब्जियां तब उन्हें गेंहूँ , चावल और सब्जियों में मौजूद केल्शियम प्राप्त होने लगता है तो वह कैल्शियम के लिए सिर्फ दूध पर निर्भर नही रह जाते हैं । कपालभाती, प्राणायाम और नस्य आदि से बेहतर केल्शियम एब्जॉर्ब होता है और केल्शियम , आयरन और विटामिन्स की कमी नही हो सकती साथ ही बेहतर शारीरिक और मानसिक भी विकास होगा। दूध के साथ कभी भी नमकीन या खट्टे पदार्थ नही लेना चाहिए इससे त्वचा विकार हो सकते हैं। दूध के साथ बेहतर पोषण के लिए चने, दाने, सत्तू , मिक्स्ड आटे के ल...