Posts

Showing posts from April, 2026

गर्मी में किचन की गर्मी से परेशान? अपनाये भोजन बनाने के आसान टिप्स...।

Image
गर्मी में किचन की गर्मी से परेशान? घंटों गैस के सामने खड़े रहना मुश्किल लगता है? तो बस अपनी कुकिग स्मार्ट बनाइए ! 10 मिनट स्मार्ट मील्स गर्मी के लिए 10 मिनट वाले स्मार्ट मील आइडियाज़ कम गैस ज्यादा आराम इस मौसम में ऐसे मील्स अपनाइएं जो 10 मिनट के आसपास तैयार हों, कम गैस पर बनें और पेट भी भरें! गर्मियों में खाना बनाने का मतलब घंटों पसीना बहाना नहीं... सही प्लानिंग से आप जल्दी, हल्का और स्वादिष्ट खाना बना सकते हैं। सब्जियां पहले काट लें, कुछ बेसिक चीजें प्री-प्रेप रखें और फिर किचन में सिर्फ फाइनल टच दें। 10 मिनट स्मार्ट मील्स गर्मी के लिए 10 मिनट वाले स्मार्ट मील आइडियाज़ 1. अलग-अलग खिचड़ी दाल-चावल वाली ही नहीं... रागी, पनीर, सोया जैसी बैजिटों भी। एक पॉट में सब डालो, कुकर बंद करो और आराम करो। 2. दलिया कॉम्बो सब्जियों या दाल के साथ दलिया हल्का, हैल्दी और बिना ज्यादा मेहनत वाला। 3. राइस कंजी /दही-चावल बचे चावल दही + हल्का तड़का ठंडक, स्वाद और आसान मील। 4. दही या मठे वाले आलू 5. नेपाली चुकौनी स्टाइल आलू पहले से उबले आलू हों तो बस कुछ मिनट में हल्का और समर-फ्रेंडली खाना तैयार। दही, आलू और हल्...

गर्मियों का रक्षा कवच है ये पेय पदार्थ,एक बार जरूर देखें बनाने की विधि और लाभ....।

Image
गर्मियों का रक्षा कवच है ये पेय पदार्थ,एक बार जरूर देखें बनाने की विधि और लाभ....। 🌞 गर्मियों में डीहाइड्रेशन और ग्लूकोज की कमी से बचाने वाले पेय (हर पेय की डिटेल विधि + टिप्स + लाभ) 🌿 🥤 1. नींबू पानी सामग्री: 1 गिलास पानी, 1 नींबू, 1–2 चम्मच शहद/चीनी, चुटकी काला नमक विस्तृत विधि: पानी को सामान्य या हल्का ठंडा रखें (बहुत बर्फ न डालें)। नींबू को बीच से काटकर बीज निकालते हुए रस निचोड़ें। पहले शहद/चीनी डालकर अच्छी तरह घोलें, फिर नमक मिलाएं। 1–2 मिनट चम्मच से चलाएं ताकि सब घुल जाए। चाहें तो 2–3 पुदीना पत्ते डालें। टिप: खाली पेट हल्का गुनगुना नींबू पानी भी ले सकते हैं। लाभ: तुरंत ऊर्जा, इलेक्ट्रोलाइट संतुलन, थकान कम 🥥 2. नारियल पानी सामग्री: 1 ताजा हरा नारियल विस्तृत विधि: नारियल ऊपर से साफ करवाकर छोटा छेद बनवाएं। स्ट्रॉ लगाकर धीरे-धीरे पिएं (एकदम तेजी से न पिएं)। अंत में चम्मच से गूदा निकालकर खाएं। टिप: सुबह या दोपहर में लेना सबसे अच्छा। लाभ: तुरंत हाइड्रेशन, मिनरल्स की पूर्ति 🥭 3. आम पना सामग्री: 2 कच्चे आम, 3–4 गिलास पानी, जीरा, काला नमक, पुदीना, गुड़/चीनी विस्तृत विधि: आम को प्रेशर...

मृत्यु के बाद आधार कार्ड निष्क्रिय कैसे करें...आइये जानते हैं।

Image
मृत्यु के बाद आधार कार्ड निष्क्रिय कैसे करें | Deactivate Aadhaar Card After Death 2026 मृतक के आधार कार्ड को बंद करना उनकी पहचान की चोरी और बैंक खातों के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए आवश्यक है। आवश्यक दस्तावेज ⤵️ दस्तावेज विवरण ⬇️ मृत्यु प्रमाण पत्र डेथ रजिस्ट्रेशन नंबर (DRN) होना अनिवार्य है.. फाइल फॉर्मेट PDF या JPG (अधिकतम 2MB) लॉगिन परिवार के सदस्य का आधार + मोबाइल OTP   प्रक्रिया ⬇️ स्टेप 1️⃣ लॉगिन करें ⬇️   myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं और अपने आधार से लॉगिन करें। स्टेप 2️⃣ सर्विस चुनें ⬇️ मेनू से "Report Death of a Family Member" विकल्प चुनें। स्टेप 3️⃣ विवरण और अपलोड ⬇️ मृतक का आधार नंबर और मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी भरें। सर्टिफिकेट अपलोड करें और सबमिट करें। सूचना ⤵️ नोट: ➡️ इस ब्लॉग पर प्रकाशित सभी सामग्री Google सर्च और सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी पर आधारित है। पाठकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम से बचने के लिए संबंधित जानकारी की स्वयं पुष्टि करें। कृपया ध्यान दें कि, इन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भ...

किराएदार ऐसे भरे जनगणना फॉर्म...।

Image
🏠 किराए के मकान में रहते हैं तो जानिए जनगणना फॉर्म भरने का सही तरीका क्या है..❓️ भारत में जनगणना कराने की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के तहत महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त, भारत (Registrar General and Census Commissioner of India) के कार्यालय की होती है। देश में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस बार लोगों को अपनी जानकारी खुद ऑनलाइन देने की सुविधा भी दी गई है। अब आप घर बैठे अपने परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें आपको अपने रहने के तरीके, घर की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़े कई सवालों के जवाब देने होंगे। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं, तब भी आपको उसी घर की जानकारी देनी होगी जहां आप वर्तमान में रह रहे हैं। यानी जनगणना में "आपका वर्तमान निवास" ही मान्य होगा, चाहे वह आपका खुद का घर हो या किराए का। 📲 क्या है स्व-गणना (Self Enumeration)? ⤵️ स्व-गणना का मतलब है कि आप खुद ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें। यह प्रक्रिया आसान है और लगभग 15 से 20 मिनट मे...