उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए 'स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026' के आवेदन शुरू हुए...जानिए पूरा विवरण।
🔴महत्वपूर्ण सूचना:📜 उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए 'स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026' के आवेदन शुरू हुए...! 💻 उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी (Special TET) के लिए आधिकारिक पोर्टल खोल दिया गया है। नीचे इस परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ, नियम और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं: ⤵️ 📅 महत्वपूर्ण तिथियां: 🔹 ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2026 🔹 परीक्षा तिथि: 3 नवंबर 2026 🔹 आवेदन लिंक: ⤵️ https://apply.upessc.org/ 📌 आवेदन से जुड़े मुख्य दिशा-निर्देश एवं नियम (बिंदु 7.1 के अनुसार): 👉 स्तर का चयन: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिकाएँ केवल 'प्राथमिक स्तर' का फॉर्म भरेंगे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में कार्यरत शिक्षक केवल 'उच्च प्राथमिक स्तर' के लिए आवेदन करेंगे। (अर्थात एक स्तर का शिक्षक दूसरे स्तर का फॉर्म नहीं भर सकता है)। 👉 वैधता (Validity): सबसे महत्वपूर्ण बात! सेवारत शिक्षकों के लिए UPTET, CTET या इस 'स्पेशल टेट' में से कोई भी एक ...