उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए 'स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026' के आवेदन शुरू हुए...जानिए पूरा विवरण।
🔴महत्वपूर्ण सूचना:📜 उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए 'स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026' के आवेदन शुरू हुए...! 💻
उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी (Special TET) के लिए आधिकारिक पोर्टल खोल दिया गया है।
नीचे इस परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ, नियम और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं: ⤵️
📅 महत्वपूर्ण तिथियां:
🔹 ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2026
🔹 परीक्षा तिथि: 3 नवंबर 2026
🔹 आवेदन लिंक: ⤵️ https://apply.upessc.org/
📌 आवेदन से जुड़े मुख्य दिशा-निर्देश एवं नियम (बिंदु 7.1 के अनुसार):
👉 स्तर का चयन: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिकाएँ केवल 'प्राथमिक स्तर' का फॉर्म भरेंगे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में कार्यरत शिक्षक केवल 'उच्च प्राथमिक स्तर' के लिए आवेदन करेंगे। (अर्थात एक स्तर का शिक्षक दूसरे स्तर का फॉर्म नहीं भर सकता है)।
👉 वैधता (Validity): सबसे महत्वपूर्ण बात! सेवारत शिक्षकों के लिए UPTET, CTET या इस 'स्पेशल टेट' में से कोई भी एक पास होना ही पर्याप्त है। एक बार उत्तीर्ण होने के बाद इसकी वैधता (Validity) आजीवन (Lifetime) रहेगी।✅️
📊 परीक्षा और नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया:⤵️
👉 यदि परीक्षा एक ही पाली (Shift) में होती है, तो प्राप्त अंक ही मान्य होंगे।
👉 यदि आवेदन बहुत अधिक आते हैं और परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित कराई जाती है, तो न्यायसंगत मूल्यांकन के लिए नॉर्मलाइजेशन (Normalization) की प्रक्रिया लागू होगी। ऐसे में आपके नॉर्मलाइज्ड अंक ही अर्हक (Qualifying) माने जाएंगे।
💡 आवेदनकर्ताओं के लिए कुछ अतिरिक्त विशेष सुझाव: 💁🏻♂️
अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें: अंतिम दिनों में सर्वर डाउन होने की समस्या आम है, इसलिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूर्ण कर लें।
नेगेटिव मार्किंग: ❎️
सामान्यतः TET परीक्षाओं में कोई नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) नहीं होती है, इसलिए परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें।
दस्तावेज़ सुरक्षित रखें: ✅️
ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आवेदन पत्र का फाइनल प्रिंट आउट, शुल्क की रसीद और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भविष्य (एडमिट कार्ड डाउनलोड करने आदि) के लिए सुरक्षित रख लें।
इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने सभी विद्यालयी व्हाट्सएप ग्रुप्स और शिक्षक साथियों के साथ अवश्य शेयर करें ताकि कोई भी साथी इस अवसर से वंचित न रहे!
ऑनलाइन फीस 1000
प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक ही पेपर 1 के लिए आवेदन कर सकते है
6 to 8 में पढ़ाने वाले शिक्षक ही पेपर 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
❇️विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा, Special TET आवेदन शुरू लिंक 👇
https://apply.upessc.org/
SPECIAL TET ONLINE FORM 2026 REQUIRED DOCUMENTS
✅PHOTO
✅SIGNATURE
✅ADHAR
✅10TH RESULT
✅12TH RESULT
✅GRADUATION
✅SALARY SLIP
✅ID- PAN/VOTER/DL
✅CASTE CERTIFICATE (SC/OBC)
✅HAND WRITTEN DECLARATION
✅E-MAIL ID
✅MOBILE NUMBER
✅LIVE PHOTO
▶️मुख्य बिंदु- स्पेशल टेट 2026⬇️
स्पेशल टेट के लिए जारी दिशा निर्देश में बिंदु 7.1 में स्पष्ट रूप से कहा गया है प्राथमिक स्तर पर कार्यरत अध्यापक- अध्यापिकाएँ प्राथमिक स्तर का फॉर्म भरेंगे और उच्च प्राथमिक में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिकाएं उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आवेदन करेंगे अर्थात प्राथमिक में कार्यरत शिक्षक उच्च प्राथमिक का टेट और उच्च प्राथमिक मे कार्यरत शिक्षक प्राथमिक का टेट का फॉर्म नहीं भर सकता है।
↪️विशेष नोट :- यदि परीक्षा एक ही पाली में आयोजित करायी जाती है तो अभ्यर्थियों के प्राप्तांक ही अर्हक अंक हेतु मान्य किये जायेंगे। आवेदन पत्रों की अत्यधिक संख्या होने की स्थिति में शासनादेश संख्या-6/2024/148/ सामान्य / 47 /का-4-2024 में विहित प्राविधानों के क्रम में परीक्षा एक से अधिक पालियों में आयोजित करायी जाती है तो प्राप्तांकों के तुलनात्मक मूल्यांकन हेतु प्रसामान्यीकरण (नॉर्मलाइजेशन) की प्रक्रिया लागू होगी।अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत (नॉर्मलाइज्ड) अंक ही अर्हक अंक हेतु मान्य होंगे।
सबसे मुख्य बात सेवारत शिक्षकों के लिए UPTET, CTET और स्पेशल टेट इन तीनों में "कोई भी एक" पास होना ही पर्याप्त है और इनकी वैधता लाइफटाइम रहेगी ।☑️
Comments