Posts

सैलरी आते ही 10 दिन में खत्म...आखिर क्यों ❓️इन गलतियों की वजह से नहीं बचता पैसा, जानें क्या करें और क्या नहीं..❗️

Image
सैलरी आते ही 10 दिन में खत्म..❓️ इन गलतियों की वजह से नहीं बचता पैसा, जानें क्या करें और क्या नहीं...❗️ 📲 हर महीने सैलरी क्रेडिट होने पर फोन में एक बार बैंक अलर्ट आता है। इसके बाद पूरे महीने EMI, UPI और दूसरे payment के notifications आते रहते हैं। अगर सैलरी आने के सिर्फ 10-15 दिन बाद ही बैंक अकाउंट खाली होने लगे और महीने के आखिरी दिनों में आने-जाने के पैसे भी सोचने पड़ें, तो सिर्फ कम सैलरी को इसकी वजह मानना सही नहीं है। कई बार समस्या कम कमाई की नहीं, बल्कि पैसे को manage करने के तरीके की होती है। सैलरी आते ही अगर पूरा पैसा खर्च करने के लिए available मान लिया जाए तो महीने के आखिर तक पैसे की कमी होना तय है। ✅️ तो आखिर सैलरी मिलते ही क्या करना चाहिए? किन गलतियों से बचना चाहिए और पैसे को पूरे महीने कैसे चलाया जाए? आइए समझते हैं। 💁‍♀️ 1 लाख रुपये की सैलरी, फिर भी बचत मुश्किल..🤔 मान लीजिए नोएडा के 39 वर्षीय रोहित की monthly take-home salary 1 लाख रुपये है। उनकी EMI 30 हजार रुपये है। बच्चों की फीस, राशन, बिजली-पानी, आने-जाने और दूसरे जरूरी खर्चों में करीब 35 हजार रुपये चले जाते हैं। इसके ब...

घर की सफाई करते समय सावधान...⚠️खुशबू वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स बना सकते हैं खतरनाक नैनोपार्टिकल्स...❗️

Image
घर की सफाई करते समय सावधान...⚠️ खुशबू वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स बना सकते हैं खतरनाक नैनोपार्टिकल्स...❗️ Household Cleaning Products:🏩  घर की सफाई के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले scented cleaners, air fresheners और दूसरे खुशबूदार प्रोडक्ट्स घर को साफ और सुगंधित तो बनाते हैं, लेकिन इनसे indoor air में बेहद छोटे nanoparticles बन सकते हैं। हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है कि इन कणों का आकार इतना छोटा हो सकता है कि वे सांस के जरिए फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं।  ❄️ खुशबूदार प्रोडक्ट्स से कैसे बनते हैं नैनोपार्टिकल्स❓️ Purdue University की Research Team ने एक मॉडल घर में रोजमर्रा की सफाई के दौरान होने वाली indoor air chemistry का अध्ययन किया। इसमें scented liquid cleaners, sprays और wipes जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया गया। शोध के अनुसार, इन प्रोडक्ट्स में मौजूद fragrance compounds, जैसे limonene और pinene, indoor air में मौजूद ozone के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं। इस chemical reaction से बहुत छोटे airborne particles बनते हैं।   ये particles इतने छोटे हो सकते है...

UPTET 2026 प्रमाण पत्र जारी...ऐसे करें डाउनलोड।

Image
❇️UPTET 2026 प्रमाण पत्र जारी https://certificates.upessc.org UPTET 2026 Certificate Update उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 Result & Certificate को लेकर official notice जारी किया है। UPTET Certificate Link - https://certificates.upessc.org/  📜 सभी सफल candidates के Certificate जारी कर दिए गए हैं।➡️ Certificate आयोग की website पर Roll No. + DOB डालकर download किया जा सकता है। ➡️ DigiLocker से भी Certificate download किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए 'स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026' के आवेदन शुरू हुए...जानिए पूरा विवरण।

Image
🔴महत्वपूर्ण सूचना:📜 उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षकों के लिए 'स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026' के आवेदन शुरू हुए...! 💻 उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेवारत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी (Special TET) के लिए आधिकारिक पोर्टल खोल दिया गया है। ​नीचे इस परीक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ, नियम और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं: ⤵️ ​📅 महत्वपूर्ण तिथियां:  🔹 ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2026 🔹 परीक्षा तिथि: 3 नवंबर 2026 🔹 आवेदन लिंक: ⤵️ https://apply.upessc.org/ ​📌 आवेदन से जुड़े मुख्य दिशा-निर्देश एवं नियम (बिंदु 7.1 के अनुसार): 👉 स्तर का चयन: प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में कार्यरत अध्यापक-अध्यापिकाएँ केवल 'प्राथमिक स्तर' का फॉर्म भरेंगे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में कार्यरत शिक्षक केवल 'उच्च प्राथमिक स्तर' के लिए आवेदन करेंगे। (अर्थात एक स्तर का शिक्षक दूसरे स्तर का फॉर्म नहीं भर सकता है)। ​👉 वैधता (Validity): सबसे महत्वपूर्ण बात! सेवारत शिक्षकों के लिए UPTET, CTET या इस 'स्पेशल टेट' में से कोई भी एक ...

UPTET Certificate DigiLocker से डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स..जानिए।

Image
UPTET Certificate DigiLocker से डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स..⤵️ 1️⃣  DigiLocker खोलें ✅️    - वेबसाइट: https://www.digilocker.gov.in/ या मोबाइल में DigiLocker App      -Mobile Number/Aadhaar से लॉगिन करें और OTP डालें 2️⃣ Documents सेक्शन चेक करें ▶️ ✅️    - “Issued Documents” में देखें — अगर UPTET Certificate पहले से है तो सीधे खुल जाएगा 3️⃣अगर नहीं दिख रहा तो ⏬️    - “Search Documents” / “Get Documents” पर जाएं      - Issuer में Uttar Pradesh / Uttar Pradesh Basic Education Board (UPBEB) खोजें      - UPTET / Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test Certificate/Marksheet चुनें 4️⃣ डिटेल भरें  ⏩️    - Roll Number, परीक्षा वर्ष, जन्मतिथि जैसे मांगे गए विवरण सही-सही डालें      - “Get Document” पर क्लिक करें 5️⃣ डाउनलोड करें 🔽     - सफल होने पर Certificate “Issued Documents” में जुड़ जाएगा      वहाँ से खोलकर PDF डाउ...

बात को छोटा रखना सीखिए...।

Image
बात को छोटा रखना सीखिए...। 🎯  अपने मन की शांति के लिए हर बात को बड़ा बनाना छोड़ दीजिए..। ✅️ 💁🏻‍♂️बातचीत थोड़ी कम 💁‍♀️ उम्मीदें थोड़ी हल्की 💁🏻प्रतिक्रियांएँ थोड़ी शांत 🤔 और 😍 लगाव थोड़ा सीमित रखिए क्योंकि जब हम हर व्यक्ति, हर बात और हर परिस्थिति में बहुत गहराई से उलझ जाते हैं 😒तो उनका बोझ भी अपने भीतर लेकर चलने लगते हैं।😌 😷 हर भावना को बार-बार समझाना ज़रूरी नहीं  ♥️ हर इच्छा के पीछे भागना ज़रूरी नहीं और 🤨 हर व्यक्ति को अपने मन और जीवन में स्थायी जगह देना भी ज़रूरी नहीं होता है। ❌️ 😎 कभी-कभी मानसिक शांति की रक्षा करने का अर्थ है..➡️ कम शब्दों में अपनी बात करना, अपनी भावनाओं को संतुलित रखना, अपेक्षाओं को सीमित करना और जहाँ आवश्यक हो, वहाँ स्म्मानपूर्वक दूरी बना लेना ।💯   वास्तविक सच तो यही है कि दूरी हमेशा नाराज़गी नहीं होती, कभी-कभी वह आत्म-संरक्षण और शांति का चुनाव होती है।💫

👂 क्या आपके कानों में लगातार आवाज़ आती है...❓️मानसून में खास ध्यान रखें❕️🌧️

Image
👂 क्या आपके कानों में लगातार आवाज़ आती है...❓️मानसून में खास ध्यान रखें❕️🌧️ कुछ लोगों को अपने कानों में भिनभिनाने, सीटी बजने, फुफकारने या घंटी जैसी आवाज़ सुनाई देती है। अगर ऐसी आवाज़ तब भी महसूस हो जब बाहर कोई आवाज़ न हो, तो इसे मेडिकल भाषा में टिनिटस कहते हैं। 🌧️ मानसून में यह समस्या क्यों बढ़ सकती है...❓️ मानसून में वातावरण में नमी बढ़ जाती है। साथ ही, कुछ लोगों में सर्दी-जुकाम, नाक बंद होना, एलर्जी, कान से पानी आना और कान में इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ सकती है। नाक और कान के बीच यूस्टेशियन ट्यूब नाम की एक ट्यूब होती है। अगर सर्दी-जुकाम या एलर्जी की वजह से नाक बंद हो जाए, तो इस ट्यूब का काम बिगड़ सकता है। इससे कानों में दबाव, भरा हुआ महसूस होना, आवाज़ आना या बजने जैसा महसूस हो सकता है। 👂 कान में बजने के दूसरे आम कारण....⤵️ 🔹 कान में मैल का ज़्यादा जमा होना 🔹 कान में इंफेक्शन या सूजन 🔹 लगातार तेज़ आवाज़ में रहना 🔹 ज़्यादा वॉल्यूम में हेडफ़ोन का इस्तेमाल 🔹 कान में चोट 🔹 कुछ दवाओं के साइड इफ़ेक्ट 🔹 उम्र बढ़ने के कारण सुनने की क्षमता में ...