अमरूद
अमरूद ( वानस्पतिक नाम : सीडियम ग्वायवा, प्रजाति सीडियम, जाति ग्वायवा, कुल मिटसी) एक फल देने वाला वृक्ष है। वैज्ञानिकों का विचार है कि अमरूद की उत्पति वेस्ट इंडीज़ से हुई है। अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। दंत रोगों के लिए अमरूद रामबाण साबित होता है। अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़ा और दांतों से सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है। अमरूद का स्वाद हर किसी को पसंद होता है साथ ही इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। अमरूद में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि अमरूद के साथ-साथ अमरूद की पत्तियों में भी कई औषधीय गुण होते हैं। अमरूद की पत्तियां खनिज, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है तो आइए जानते हैं सुबह खाली पेट अमरूद की पत्तियां चबाने से क्या फायदे होते हैं। अमरूद की पत्तियां खाने के फायदे कब्ज होगी दूर-: अमरूद की पत्तियों में भरपूर मात्रा में फाइब...