गुड़ और मेवा
बेहतरीन स्वास्थ्य पाने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को गुड़ के साथ मेवा अवश्य खाना चाहिए क्योंकि गुड़-मेवा खाने से कई फायदे होते हैं। आईये आज हम गुड़ और मेवा खाने से स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं । गुड़ खाने के स्वास्थ्य लाभ-: अगर आपको भूख लगी है तो गुड़ खाएं क्योंकि मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है इसलिए एक मुट्ठी मूंगफली को रात भर पानी में भिगो दें और सुबह गुड़ के साथ मूंगफली खाएं। इससे पेट भरा रहता है, शरीर में खून की कमी पूरी होती है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मूंगफली में पाए जाने वाले तत्व-: प्रोटीन के साथ-साथ मूंगफली में कई विटामिन, खनिज, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, नियासिन, राइबोफ्लेविन, थियामिन, विटामिन बी 6, विटामिन बी 9 और पैंटोथेनिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इससे शरीर को पूरे दिन काम करने की ऊर्जा मिलती है। गुड़ में पाए जाने वाले तत्व-: गुड़ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन, विटामिन बी जैसे पोषक ...