बैंक एकाउंट में धनराशि जमा करने की लिमिट और इंकम टैक्स नोटिस... जाने और समझें
बैंक एकाउंट में धनराशि जमा करने की लिमिट और इंकम टैक्स नोटिस ************* बैंक खाते में इस लिमिट से ज्यादा रुपया जमा करने पर घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जानिये क्या कहता आयकर का नया नियम.... आयकर नियम -: बैंक अकाउंट में नकदी जमा करते समय रखें सावधानी, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम..... इनकम टैक्स नोटिस से बचें -: बैंक खाते में नकद जमा करते समय इन सीमाओं का रखें ध्यान । आजकल बैंक खाता होना आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयकर विभाग ने सेविंग्स अकाउंट में नकदी जमा करने की एक सीमा तय की है? अगर आप इस सीमा को पार कर जाते हैं तो आपको इनकम टैक्स नोटिस का सामना करना पड़ सकता है। यहां समझें कि कैसे बैंक में जमा राशि आपके लिए मुसीबत बन सकती है और किन नियमों का पालन करना जरूरी है। सीमा से अधिक जमा होने पर क्या होगा? आयकर नियमों के मुताबिक अगर आपके सेविंग्स अकाउंट में एक वित्तीय वर्ष के दौरान 10 लाख रुपये से अधिक नकदी जमा होती है या एक ही दिन में किसी एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये से ज्यादा की राशि प्राप्त होती है तो विभाग आपसे स्पष्टीकरण मांग सकत...