आईटीआर ( ITR )कैसे करें...पूरी प्रक्रिया जानिए ।
आईटीआर ( ITR )कैसे करें...पूरी प्रक्रिया जानिए ⤵️
इनकम टैक्स की वेबसाइट पर लॉगिन करके आप अपनी जमा कुल आयकर कटौती देख सकते हैं...। ✅️
फॉर्म 26AS देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया इस प्रकार है...⬇️
➡️ इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉग-इन करें
➡️ सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं। ऊपर दाई ओर दिए गए 'Login' बटन पर क्लिक करें। अपना PAN नंबर (User ID) और पासबर्ड दर्ज करके अकाउंट में लॉग-इन करें।
➡️ 'View Form 26AS' विकल्प पर जाएं
➡️ लॉग-इन करने के बाद, ऊपर मेनू बार में 'e-File' टैब पर कर्सर ले जाएं।
➡️ इसके बाद 'Income Tax Returns' को चुनें और फिर ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से 'View Form 26AS' पर क्लिक करें।
स्टेप 3 ⬇️
➡️ स्क्रीन पर एक डिस्क्लेमर (Disclaimer)
पॉप-अप दिखाई देगा। आगे बढ़ने के लिए 'Confirm' बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आप टीडीएस-सीपीसी (TRACES) की बाहरी वेबसाइट पर रीडायरेक्ट (redirect) हो जाएंगे।
4 ➡️ नियम और शर्ते स्वीकार करें
TRACES पोर्टल खुलने पर आपको एक चेकबॉक्स दिखाई देगा जिसमें उपयोग की शर्तें लिखी होंगी।
उस बॉक्स को टिक (Agree) करें और 'Proceed' बटन पर क्लिक करें।
5 ➡️ अब अगले पेज पर नीचे की तरफ आपको
'View Tax Credit' पर क्लिक करें
एक लिंक दिखाई देगा जिसपर 'View Tax Credit (Form 26AS)' लिखा होगा। अपना स्टेटमेंट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
6 ➡️ Assessment Year और Format चुनें
Assessment Year (कर निर्धारण वर्ष): वर्ष 2026-27 को चुनें जिसका आप टैक्स क्रेडिट देखना चाहते हैं। View As (फॉर्मेट): यदि आप इसे केवल स्क्रीन पर देखना चाहते हैं, तो 'HTML' विकल्प चुनें।
➡️ इसके बाद बगल में दिए गए 'View/Download' बटन पर क्लिक करें। आपका टैक्स विवरण नीचे स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
➡️ AIS भी चेक करें: आपके द्वारा चुकाए गएँ एडवांस टैक्स, सेल्फ असेसमेंट टैक्स और हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी के लिए इनकम टैक्स पोर्टल पर 'Services' टैब के अंदर
AIS (Annual Infornation Statement) को भी जरूर चेक करें।
🎯 नोट-यदि 26 as में आपकी आयकर कटौती नहीं दिख रही है या हुई कटौती से बहुत कम दिख रही है तो अपने जिले के लेखा कार्यालय को अवश्य सूचित करें।
Comments