सिंदूर का पौधा , जानिए , इसके बारे में.....
सिंदूर का पौधे के बारे में जानिए और इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? जानिए....
सिंदूर का पौधा आप अपने गार्डन में भी लगा सकते हैं।
सिंदूर किस चीज़ से बनता है?
सिंदूर वैसे तो चूना और हल्दी के मिक्सचर के साथ मरकरी (मरक्यूरी) को मिलाने से बनता है जो अधिकतर लोग जानते हैं, लेकिन सिंदूर का एक पौधा भी होता है।
हां जी, सिंदूर का पौधा जिसे अंग्रेजी में Kamila Tree या Kumkum Tree भी कहा जाता है उसका एक पौधा होता है। ये पौधा देखकर कई लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं क्योंकि इसमें से जो फल निकलते हैं उससे पाउडर और लिक्विड फॉर्म में सिंदूर जैसा लाल डाई बनता है।
इसे कई लोग लिक्विड लिप्स्टिक ट्री भी कहते हैं क्योंकि इससे निकला लाल डाई नेचुरली आपके होंठों को भी रंग सकता है। तो चलिए आज आपको हम सिंदूर के पौधे के बारे में कुछ जानकारी देते हैं।
कहां अधिकतर उगाया जाता है सिंदूर का पौधा?
सिंदूर का पौधा वैसे तो साउथ अमेरिका और कुछ एशियाई देशों में उगाया जाता है और भारत में इसे हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में उगाया जाता है।
क्यों खास होता है सिंदूर का पौधा?
इस पौधे से ना सिर्फ ये लाल रंग का डाई निकलता है जो अलग-अलग सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल किया जा सकता है बल्कि इसके औषधीय महत्व भी देखे जा सकते हैं। इस पौधे का साइंटिफिक नेम Sinduri (Bixa orellana) है और माना जाता है कि इसके बीज और रूट्स से कुछ तरह की दवाएं बनती हैं। हालांकि, इसे ऐसे ही नहीं खाना चाहिए।
जहां तक इसके इस्तेमाल का सवाल है तो इसे लिपस्टिक , हेयर डाई, नेल पॉलिश जैसी कई चीज़ों में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसके कमर्शियल यूज में रेड इंक बनाना, पेंट के लिए इस्तेमाल करना, साबुन के लिए इस्तेमाल करना आदि भी शामिल है। रेड डाई का इस्तेमाल जहां-जहां भी हो सकता है वहां इस पौधे का प्रयोग हो सकता है।
एक पौधे से निकलते हैं कितने फल?
सिंदूर का पौधा आसानी से देखने को नहीं मिलता और इसके एक पौधे से एक बार में 1-1.5 किलो तक सिंदूर फल निकल सकता है। इसकी कीमत भी 400 रुपए प्रति किलो से ज्यादा हो सकती है। हालांकि, जिन इलाकों में ये पाया जाता है वहां पर इसकी कीमत कम भी हो सकती है।
वैसे इस पेड़ से फल से जो बीज निकलते हैं उसे पीसकर सिंदूर भी बनाया जा सकता है क्योंकि ये बिल्कुल नेचुरल है।
घर पर कैसे लगाया जा सकता है सिंदूर का पौधा?
इसे लगाने के दो तरीके हो सकते हैं। इसे बीज की मदद से लगाया जा सकता है और दूसरा इसके तैयार पौधे को कलम की मदद से लगाया जा सकता है। सिंदूर का पौधा घर में आसानी से नहीं उग सकता क्योंकि इसके लिए एक निश्चित जलवायु चाहिए। अगर आपने ज्यादा पानी या खाद दे दी तो भी ये पौधा मर जाएगा और अगर कम दिया तो इसमें फल नहीं आएंगे।
क्या इससे सिंदूर बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां। इससे सिंदूर बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। बाज़ार से मिलने वाले सिंदूर में मरकरी सल्फेट होता है जो केमिकल स्किन और बालों दोनों के लिए अच्छा नहीं होता है। इसकी जगह आप नेचुरली इसके बीजों को पीसकर इससे सिंदूर बना सकती हैं। इसके ताज़े फलों को पीसकर लिक्विड सिंदूर की तरह इसका डाई इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि कई लोगों को जड़ी-बूटियों और कुछ खास तरह के पेड़-पौधों से एलर्जी होती है तो आप इसे सिंदूर की तरह इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लीजिएगा।
No comments:
Post a Comment