वृक्षारोपण, एक पौधा एक संकल्प ( दोहे )

काश धरा से वृक्ष भी,होते नही विलीन।
प्राणवायु मिलती हमें, बगैर किसी मशीन।। 

अब तो कर लें वृक्ष की, हम दिल से परवाह।
साँसों के मुहताज क्यों, चलता रहे प्रवाह।। 


वृक्षारोपण से करे,संरक्षित हम प्राण।
संकट साँसों पर नही,सबका ही कल्याण।।

जन जीवन रक्षक यही, जंगल सलिल जमीन।
संभव प्रकृति विनाश से , जन जीव प्राणहीन।

 जल संरक्षण के लिए, करिये सभी प्रयास।
जल बिन जीवन है नही, अमिट रहेगी प्यास।।

Comments

Popular posts from this blog

शिव रात्रि पर्व पर विशेष...शिव-शक्ति से सीखिए बच्चों की परवरिश का सही तरीका।

डिप्रेशन की मानसिक समस्या से छुटकारा पाने की अनमोल टिप्स....आइये जानते हैं।

सुखद भविष्य का अनुष्ठान... पितृपक्ष ।