हर बात को दिल पर लेना कैसे बंद करें ❓️🤔 आइये जानते हैं।
हर बात को दिल पर लेना कैसे बंद करें ❓️🤔
😊 दूसरों हर बिहेवियर को अपने बारे में मत मानिए।
किसी का साइलेंस,
बात करने का टोन,
दूरी बनाना या क्रिटिसाइज करना
हर चीज़ आपके बारे में नहीं होती।
कई बार लोग अपने स्ट्रेस, इमोशंस या पर्सनल प्रॉब्लम्स की वजह से ऐसा बिहेव करते हैं।
"इसलिए हर बात को दिल पर लेना बंद कीजिए।"
समझिए कि लोग वही बाहर दिखाते हैं, जो अंदर से संभाल नहीं पा रहे होते।
जो लोग अंदर से दुखी, फ्रस्ट्रेटेड या परेशान होते हैं, वे अक्सर अपना गुस्सा और चायोस दूसरों पर निकाल देते हैं।
और कई बार सबसे आसान टारगेट वही बनता है, जो उनके सबसे करीब होता है।
"इसलिए हर हर्ट बिहेवियर को अपनी वैल्यू से जोड़ना बंद कीजिए।"
😊आपके ट्रिगर्स, अक्सर पुराने दर्द की याद दिलाते हैं।
जब कोई छोटी बात ज़रूरत से ज्यादा हर्ट करती है, तो कई बार उसका कारण सिर्फ आज की सिचुएशन नहीं होती।
वह आपके बीते समय की किसी अधूरे दर्द को छू रही होती है।
"इसलिए हर दर्द से भागिए मत, कभी-कभी उसे समझना भी जरूरी होता है।"
💙 इमोशनली रिएक्ट करने से पहले थोड़ा रुकना सीखिए।
हर सिचुएशन पर तुरंत रिएक्शन देना जरूरी नहीं होता।
कई बार बस कुछ सेकंड्स रुककर सोच लेना, आपको अनेसेसरी हर्ट होने से बचा सकता है।
यही छोटा-सा प्रयास आपको हर बात को पर्सनली लेने से धीरे-धीरे आज़ाद करता है।
😊 जब आपका मन, ओवरथिंकिंग में फँसने लगे, तो खुद को वर्तमान में वापस लाइए।
एंग्जाइटी अक्सर हर छोटी बात को पर्सनल फील कराती है।
लेकिन जब आप प्रेजेंट मोमेंट पर फोकस करना सीखते हैं, तो कई बेवजह के डर और असप्शंस अपने आप कम होने लगते हैं।
हर बात पर सोचते रहना नहीं, कभी-कभी बस शांत होकर वर्तमान को महसूस करना भी जरूरी होता है।
😊 उन भावनाओं की जिम्मेदारी लेना बंद कीजिए जो आपकी वज़ह से है ही नहीं..।
आप बिना गिल्ट महसूस किए भी दयालु और समझदार इंसान हो सकते हैं।
हर किसी के मूड, इमोशंस या रिएक्शंस का बोझ अपने ऊपर लेना जरूरी नहीं होता।
कभी-कभी सामने वाला अपने अंदर की परेशानियों से लड़ रहा होता है, और उसका असर आप पर दिखता है।
"इसलिए हर बात के लिए खुद को जिम्मेदार मानना छोड़ दीजिए।"
😊 दिए गए फीडबैक को अपनी पहचान से अलग रखना सीखिए।
अगर किसी को आपका कोई एक्शन या तरीका पसंद नहीं आया, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह आपको एक इंसान के रूप में रिजेक्ट कर रहा है।
हर फीडबैक आपकी वैल्यू तय नहीं करता, कभी-कभी लोग सिर्फ आपके काम, डिसीजन या अप्रोच पर अपनी राय देते हैं।
"इसलिए हर क्रिटिसाइज को अपनी सेल्फ-वर्थ से जोड़ना बंद कीजिए, आपकी पहचान किसी एक ओपीनियन से तय नहीं होती।"
😊 रिजेक्शन को पर्सनल लेना बंद कीजिए।
हर इंसान आपको समझे या एक्सेप्ट करे, यह जरूरी नहीं है।
हर रिश्ता या हर कनेक्शन आपके लिए बना ही नहीं होता इसलिए रिजेक्शन को अपनी वैल्यू से जोड़ना छोड़ दीजिए।
कभी-कभी इसका मतलब सिर्फ इतना होता है-
"आप गलत जगह पर थे, गलत इंसान के साथ नहीं।"
😊 हर किसी से खुद को समझे जाने की उम्मीद करना छोड़ दीजिए।
हर बात पर खुद को एक्सप्लेन करते रहना अक्सर सेल्फ-रिस्पेक्ट नहीं, बल्कि गलत समझे जाने का डर होता है।
हर इंसान आपकी सोच, आपकी जर्नी या आपकी इंटेंशन को नहीं समझ पाएगा। और यह बिल्कुल नॉर्मल है।
जो लोग सच में आपको समझना चाहते हैं, उन्हें बार-बार साबित करने की जरूरत नहीं पड़ती।
इसलिए हर किसी की अप्रूवल पाने के लिए खुद को लगातार जस्टिफाई करना बंद कीजिए।
"आप खुद के खिलाफ नहीं, खुद के साथ जीना सीखिए।"
Comments