आपका घर आपकी आभा को आपके सोचने से भी ज्यादा प्रभावित करता है...आइये जानते हैं कि कैसे ❓️

🏩आपका घर आपकी आभा को आपके सोचने से भी ज्यादा प्रभावित करता है...आइये जानते हैं कि कैसे ❓️

🏘आपके घर की ऊर्जा आपके जीवन की दिशा तय करती है इसलिए अपने घर की ऊर्जा को सकारात्मक  रूप से मज़बूत बनाए रखने के लिए कुछ आसान और महत्वपूर्ण उपाय अपनायें।

⤵️

1️⃣. टूटे हुए सामान हटाएँ..⤵️

आयुर्वेद आपके आस-पास की चीजों की अच्छे से देखभाल करने की प्रेरणा देता है।✅️

➡️ टूटी या बेकार चीजें उपेक्षा (निगलेक्ट) की भावना पैदा करती हैं।

➡️ जिस चीज़ का अब कोई उपयोग नहीं, उसे सुधारें, दान करें या छोड़ दें।

➡️ साफ-सुथरा और देखभाल किया हुआ वातावरण मन को हल्का और शांत बनाता है।


2️⃣. अव्यवस्था से मानसिंक अव्यवस्था..⤵️

आयुर्वेद स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण को शांत मन के लिए आवश्यक मानता है। ✅️

➡️ अव्यवस्था लगातार आपके ध्यान को भटकाती है।

➡️ यह घर में रहते हुए भी आपको तनावग्रस्त महसूस करा सकती है।

➡️ छोटे-छोटे स्थानों को साफ करने से भी मन में हल्कापन और सहजता आती है।


3️⃣. अधूरे काम मन को थका देते हैं...⤵️

➡️ आपका आसपास का वातावरण आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करता है।

➡️ छोटे-छोटे अधूरे काम मन में शांति की जगह घेर लेते हैं।

➡️ एक साधारण काम पूरा करने से राहत का अनुभव होता है।

➡️ शांत और व्यवस्थित घर एक शांत मन को सहारा देता है।




4️⃣. प्रकृति को घर के अंदर लाएँ...⤵️

आयुर्वेद हमें प्रकृति से जुड़कर रहने के लिए प्रेरित करता है। ✅️

➡️ घर में ताजे फूल या इनडोर प्लांट रखें।

➡️ जहाँ संभव हो, वहाँ लकड़ी या कॉटन जैसी प्राकृतिक चीज़ों का उपयोग करें।

➡️ छोटे-छोटे प्राकृतिक तत्व घर के वातावरण को शांत और सकारात्मक बनाते हैं।

5️⃣. प्रवेश द्वार को स्वच्छ रखें..⤵️

➡️ प्रवेश द्वार आपके घर के माहौल को निर्धारित करता है।

➡️ साफ-सुथरा द्वार पहला अच्छा प्रभाव छोड़ता है।

➡️ जूते-चप्पल, अव्यवस्था या अनावश्यक सामान हटाएं।

आयुर्वेद व्यवस्थित और सुंदर स्थानों को सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करने वाला स्थान मानता है।✅️


6️⃣. रसोई को  व्यवस्थित रखें...⤵️

आयुर्वेद के अनुसार, रसोई घर पोषण और स्वास्थ्य का केंद्र है। ✅️

➡️ ताजे और शुद्ध खाद्य पदार्थों को पहुँच में रखें।

➡️ समय-समय पर खराब या एक्सपायर हो चुके खाद्य पदार्थों को हटा दें।

➡️ साफ-सुथरी रसोई स्वस्थ भोजन की आदतों को बढ़ावा देती है।






Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना...उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन करने में जरूरी बाते, समस्या और समाधान क्या है ❓️..आइये जानते हैं❗️

शिव रात्रि पर्व पर विशेष...शिव-शक्ति से सीखिए बच्चों की परवरिश का सही तरीका।

डिप्रेशन की मानसिक समस्या से छुटकारा पाने की अनमोल टिप्स....आइये जानते हैं।