कोरोना का कहर


दोहे- कोरोना का कहर

कोरोना के खौफ से, सहमा हुआ समाज |
वैज्ञानिक हर देश के, खोजें अभी इलाज||

ज्वर,खाँसी, सिरदर्द भी,लगे कष्टमय साँस|
अविलंब जाँच के लिए, रहें चिकित्सक पास||

बीमारी के नाम से , मत रहिये भयभीत|
भेद तीन पहचानिये,ज्वर,खाँसी अरु शीत||

रखें संक्रमित व्यक्ति से, खुद को निश्चित दूर|
अपने मुख अरु नासिका, ढकिये आप जरूर||

अभी रोग उपचार का, नही सटीक साधन|
सही नियम ,आचार का, करें पूरा पालन||

करबद्ध अभिवादन से,संयमित हो मिलाप|
व्यक्तिगत संबंधों में, सतर्क रहिये आप||

संक्रमण के प्रसार से,करिये सभी बचाव|
साफ रखिये हाथ सदा, अपनाइये सुझाव||

जनसमूह ज्यादा जहाँ, रहें वहाँ से दूर|
व्यर्थ भ्रमण करिये नही, रखिये ध्यान जरूर||
निरुपमा मिश्रा 'नीरू'

Comments

Popular posts from this blog

डिप्रेशन की मानसिक समस्या से छुटकारा पाने की अनमोल टिप्स....आइये जानते हैं।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना...उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन करने में जरूरी बाते, समस्या और समाधान क्या है ❓️..आइये जानते हैं❗️

शिव रात्रि पर्व पर विशेष...शिव-शक्ति से सीखिए बच्चों की परवरिश का सही तरीका।