नया सवेरा आयेगा

पश्चिम में
अरबों-खरबों रश्मियों वाला रथ
जा पहुंचा है....

अगली सुबह का इंतजार करो
सूरज डूबने को है
सितारों-भरी रात आने को है....

आसमान में एक तारा
और फिर प्रकट होंगे
असंख्य तारे
इंतजार करो....

चाँद की बारात
झींगुरों की झंकार
एक्का-दुक्का चिड़ियों के
गीत के साथ
सुर में सुर मिलाने को है....

रात-दिन का यह कारोबार
चला करता है
हमेशा इसी तरह....
--- नीरु

Comments

Popular posts from this blog

डिप्रेशन की मानसिक समस्या से छुटकारा पाने की अनमोल टिप्स....आइये जानते हैं।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना...उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन करने में जरूरी बाते, समस्या और समाधान क्या है ❓️..आइये जानते हैं❗️

शिव रात्रि पर्व पर विशेष...शिव-शक्ति से सीखिए बच्चों की परवरिश का सही तरीका।