दूर हमसे घर हमारा हो गया

ख्वाब में उसका नजारा हो गया
डूबते को भी सहारा हो गया

कुछ रही होंगी जरूरी ख्वाहिशें
वो न था दुश्मन हमारा हो गया

राह  में मिलता न जाने कौन ये
आम भी तो खास प्यारा हो गया

आप भी देखो  कहाँ कैसे रहे
दिल कहीं पर बेसहारा हो गया

छाँव मीठी लोरियाँ माँ की जहाँ
दूर हमसे घर हमारा हो गया
----- निरुपमा मिश्रा "नीरु "

Comments

Popular posts from this blog

शिव रात्रि पर्व पर विशेष...शिव-शक्ति से सीखिए बच्चों की परवरिश का सही तरीका।

डिप्रेशन की मानसिक समस्या से छुटकारा पाने की अनमोल टिप्स....आइये जानते हैं।

सुखद भविष्य का अनुष्ठान... पितृपक्ष ।