Posts

मोबाइल पर आये ऐसे मैसेज तो तुरंत करें डिलीट स्कैमर्स से बचें ।

Image
मोबाइल  पर आए ये मैसेज तो तुरंत कर दें डिलीट, FBI ने किया अलर्ट, ठगी के लिए स्कैमर्स ने ढूंढा नया तरीका -:  स्कैमर्स ने डेटा चोरी और पैसों की ठगी के लिए नया तरीका निकाल लिया है । अमेरिकी एजेंसी FBI ने नई तरह के Smishing Attacks को लेकर वॉर्निंग जारी की है । beware of smishing attacks on your phone fbi warns saying that money and identity are at risk..... FBI ने Smishing Attack से सावधान रहने की अपील की है ।   Smishing Attack-: ___________________       डेटा चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी के लिए स्कैमर्स नए-नए तरीके अपना रहे हैं । अब अमेरिकी एजेंसी FBI ने एक नई तरह के स्कैम को लेकर वॉर्निंग जारी की है । इस तरह के स्कैम में मोबाइल यूजर्स के पास एक फर्जी मैसेज आता है । इसमें टोल टैक्स न चुकाने पर जुर्माना लगने जैसा कोई झूठ बोला जाता है ।इसके बाद मोबाइल यूजर्स को तुरंत जुर्माना चुकाने के लिए कहा जाता है ।     मैसेज में दिया गया लिंक एक स्पैम पेज खोलता है, जहां से स्कैमर्स के लिए यूजर की जानकारी चुराना आसान हो जाता है । इसे तरह के स्कैम को Smishi...

होली के रंग छुड़ाने के तरीके

Image
होली के रंगों को छुड़ाने के लिए आप ये असरदार तरीके अपना सकते हैं-:   त्वचा से रंग हटाने के उपाय-:  ________________________ 1. नारियल या जैतून का तेल-: रंग लगे हिस्सों पर तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें, फिर गुनगुने पानी और माइल्ड साबुन से धो लें।    2. बेसन और दही-: बेसन, दही और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाएं इसे 10-15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें।   3. एलोवेरा जेल-: रंग छुड़ाने के साथ-साथ त्वचा को ठंडक देने के लिए एलोवेरा जेल लगाएं।   4. नींबू का रस-: नींबू का रस रंग हल्का करने में मदद करता है, लेकिन इसे ज्यादा देर न छोड़ें क्योंकि यह त्वचा को सूखा सकता है।   बालों से रंग हटाने के उपाय-:   _______________________ 1. सरसों या नारियल तेल-: होली खेलने से पहले बालों में तेल लगाएं, इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।   2. माइल्ड शैंपू-: होली के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धोकर अच्छी तरह कंडीशनिंग करें।  3. दही और अंडा-: दही और अंडे को मिलाकर बालों में लगाएं, 30 मिनट बाद धो लें।...

प्रापर्टी म्यूटेशन ( नामांतरण ) प्रकिया

Image
प्रापर्टी म्यूटेशन ( नामांतरण  ) प्रक्रिया  ******************************* उत्तर प्रदेश में प्रॉपर्टी म्यूटेशन (नामांतरण) के लिए आपको संबंधित नगर निगम या राजस्व विभाग में आवेदन करना होगा, जहाँ आपको आवश्यक दस्तावेज और शुल्क जमा करने होंगे जिसके बाद आपकी संपत्ति का स्वामित्व आधिकारिक तौर पर नए मालिक के नाम अपडेट हो जाएगा ।  प्रक्रिया-: ******** 1. आवेदन-: _____________ ऑफलाइन-: अपने क्षेत्र के संबंधित नगर निगम या राजस्व विभाग (जैसे कि ब्लॉक या उप-पंजीयक कार्यालय) में जाएँ और आवेदन पत्र प्राप्त करें ।   ऑनलाइन-: कुछ नगर निगमों और राजस्व विभागों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध है, जिसके लिए उनकी वेबसाइट पर जाएँ और आवश्यक जानकारी भरें ।  2. आवश्यक दस्तावेज-: ____________________ विक्रय प्रमाण पत्र (Sale Deed) या अन्य स्वामित्व प्रमाण पत्र ....  आवेदक का पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी) .....  संपत्ति का पता और विवरण ....  म्यूटेशन शुल्क का भुगतान रसीद ...  अन्य आवश्यक दस्तावेज (जैसे कि उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, वसीयत, आदि)...

चंद्र ग्रहण ( Blood Moon 14 March 2025 )

Image
Lunar Eclipse 2025 -: *********************** साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, ब्लड मून की तरह दिखा चंद्रमा आज साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होली के दिन ही लगा है। यह ग्रहण आज यानी 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहा।  खास बात यह है कि इस बार चंद्र ग्रहण के चलते चंद्रमा ब्लड मून की तरह दिखाई दिया। इसका मतलब यह है कि चांद का रंग लाल हो गया। साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होली के दिन ही लगा है।चंद्र ग्रहण के चलते चंद्रमा ब्लड मून की तरह दिखाई देगा।        आज देशभर में होली की धूम मची है। हर कोई गुलाल के रंग में रंगा दिख रहा है। इस बीच आज साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होली के दिन ही लगा है। यह ग्रहण आज यानी 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहा। ब्लड मून की तरह दिखेगा चंद्रमा... खास बात यह है कि इस बार चंद्र ग्रहण के चलते चंद्रमा ब्लड मून की तरह दिखाई दिया। इसका मतलब यह है कि चांद का रंग लाल हो गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।  क्या भारत में भी दिखा चंद्र...

पानी और रंग से खराब नही होंगे मोबाइल, मंहगे गैजेट्स -: होली टिप्स

Image
पानी और रंग से नहीं खराब होगा फोन, महंगे गैजेट्स को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स.... होली रंगों और खुशी का त्योहार है लेकिन ये आपके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए जोखिम भरा हो सकता है।  पानी रंग और रफ हैंडलिंग स्मार्टफोन्स कैमरों और दूसरे डिवाइसेज को बुरी तरह डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में हम यहां आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप बेफिक्र होली एंजॉय कर सकते हैं। आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं...... होली खेलने के दौरान गैजेट्स को प्रोटेक्ट करने का तरीका यहां जानें......   टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। होली रंगों, खुशी और जश्न का त्योहार है। लेकिन अगर आप सावधान न रहे तो ये आपके गैजेट्स के लिए एक बुरा सपना बन सकता है। पानी, रंग और रफ हैंडलिंग आपके स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, कैमरों और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में हम यहां कुछ जरूरी टिप्स आपको बताने जा रहे हैं, जो होली के दौरान आपके गैजेट्स को प्रोटेक्ट करने में मदद करेंगे। वाटरप्रूफ पाउच का इस्तेमाल करें -: ____________________________ अच्छी क्वालिटी के वॉटरप्रूफ प...

बैंक एकाउंट में धनराशि जमा करने की लिमिट और इंकम टैक्स नोटिस... जाने और समझें

Image
बैंक एकाउंट में धनराशि जमा करने की लिमिट और इंकम टैक्स नोटिस  ************* बैंक खाते में इस लिमिट से ज्यादा रुपया जमा करने पर घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जानिये क्या कहता आयकर का नया नियम....   आयकर नियम -: बैंक अकाउंट में नकदी जमा करते समय रखें सावधानी, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम..... इनकम टैक्स नोटिस से बचें -:  बैंक खाते में नकद जमा करते समय इन सीमाओं का रखें ध्यान । आजकल बैंक खाता होना आम बात है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयकर विभाग ने सेविंग्स अकाउंट में नकदी जमा करने की एक सीमा तय की है? अगर आप इस सीमा को पार कर जाते हैं तो आपको इनकम टैक्स नोटिस का सामना करना पड़ सकता है। यहां समझें कि कैसे बैंक में जमा राशि आपके लिए मुसीबत बन सकती है और किन नियमों का पालन करना जरूरी है।  सीमा से अधिक जमा होने पर क्या होगा? आयकर नियमों के मुताबिक अगर आपके सेविंग्स अकाउंट में एक वित्तीय वर्ष के दौरान 10 लाख रुपये से अधिक नकदी जमा होती है या एक ही दिन में किसी एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये से ज्यादा की राशि प्राप्त होती है तो विभाग आपसे स्पष्टीकरण मांग सकत...

शिक्षा, समाज और ककहरा की उलझन शिक्षाशास्त्रीय दृष्टिकोण से एक विश्लेषण..

Image
शिक्षक, समाज और ककहरा की उलझन, शिक्षाशास्त्रीय दृष्टिकोण से एक विश्लेषण "ककहरा सिखाने की अब किस पर लगाए इल्ज़ाम,   जब गालियों का सबक खुद समाज दे रहा पैगाम।" शिक्षाशास्त्र के अनुसार, एक बच्चे के सीखने की प्रक्रिया केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती। समाज और परिवार भी इस प्रक्रिया के प्रमुख घटक होते हैं। बच्चे जो सीखते हैं, वह उनके सामाजिक परिवेश और पारिवारिक समर्थन पर भी निर्भर करता है। आज हम जिस समस्या का सामना कर रहे हैं, वह केवल शैक्षिक नहीं है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक भी है। समाज और परिवार ने उन बच्चों को ककहरा सिखाने में योगदान दिया होता तो स्थिति कुछ और होती, लेकिन दुर्भाग्यवश वही समाज बच्चों को गाली देने की आदतें सिखा देता है। आज की शिक्षा व्यवस्था पर बात करते हुए जब बच्चों के ककहरे तक सीमित ज्ञान की बात होती है, समाज और मीडिया अक्सर शिक्षकों को निशाने पर लेते हैं। कई बार आपने सुना होगा कि बड़ी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को ककहरा भी ठीक से नहीं आता। यह स्थिति न केवल शर्मिंदगी का विषय बनती है, बल्कि इसे एक पूरे पेशे की असफलता के रूप में चित्रित किया जाता है। शिक्षकों पर ...