अचानक फड़कने लगती हैं आँखें...जानिए क्यों ❓
अचानक फड़कने लगती हैं आँखें, जानिए क्यों ? Eye Twitching Vitamin Deficiency: भारतीय समाज में आंख फड़कना अक्सर शुभ या अशुभ संकेत माना जाता है. दाईं आंख फड़के तो अच्छा समझा जाता है और बाईं आंख फड़के तो लोग चिंता करने लगते हैं. लेकिन आंख फड़कने का विज्ञान से भी कोई संबंध हो सकता है? विशेषज्ञों का मानना है कि आंखों का बार-बार फड़कना कोई ज्योतिषीय संकेत नहीं, बल्कि आपके शरीर में मौजूद पोषण की कमी हो सकता है. डॉ. सोनल बताती हैं कि, लगातार आंख फड़कना कई बार शरीर में कुछ खास विटामिन्स की कमी का संकेत हो सकता है. आइए जानते हैं इसका असली कारण क्या है और किन विटामिन्स की कमी आंख फड़कने की वजह बनती है. असली वजह क्या है? आंख फड़कने को मेडिकल भाषा में मायोकिमिया (Myokymia) कहा जाता है. यह एक प्रकार की मांसपेशियों की ऐंठन होती है, जो अक्सर आंख की पलकों में महसूस होती है. यह कुछ ही सेकंड से लेकर कुछ मिनटों तक चल सकती है. विटामिन की कमी से आंख क्यों फड़कती है? मैग्नीशियम की कमी आंख फड़कने का सबसे आम कारण मैग्नीशियम की कमी है. यह मिनरल मांसपेशियों को आराम देने और तंत्रिका तंत्र को...