परिवर्तन

जानती हूँ जीवन में
आगे जाने के लिए अपनी मजबूत
जगह बनाने के लिए
अपने को बहुत बदलना पड़ता है,
पर इस बदलने की
कोशिश में कहीं हम खुद को ही
न  कहीं भूल जायें,
अपने चेहरे पर किसी और का
मुखौटा न लगायें,
जरूरी है कुछ पाने के लिए
कुछ खोना,
लेकिन जरूरी तो नही
ऐश्वर्य पाने के लिए
ईश्वर को खोना,,,,
----- नीरु 'निरुपमा मिश्रा त्रिवेदी'

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना...उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन करने में जरूरी बाते, समस्या और समाधान क्या है ❓️..आइये जानते हैं❗️

डिप्रेशन की मानसिक समस्या से छुटकारा पाने की अनमोल टिप्स....आइये जानते हैं।

शिव रात्रि पर्व पर विशेष...शिव-शक्ति से सीखिए बच्चों की परवरिश का सही तरीका।