तू खुदा हो गया

देखते आपको इक नशा हो गया
प्यार दिल ने किया तू खुदा हो गया

आजकल रात से बात होने लगी
फिर सुबह का पता बावरा हो गया

हम कहें क्या इसी सोच में रह गये
प्यार की इक अदा सांवरा हो गया

इक हमारे नही हो सकेंगे वही
दिल हमारा किसी पर फिदा हो गया

बात कुछ खास हममें कहीं तो रही
दूर होते हुए सिलसिला हो गया

सामने आप हों तो खुशी मिल गई
दूर जाते हुए दिल अनमना हो गया

देखिये गौर से "नीरु"  तस्वीर में
दर्द देेेकर वही फिर दवा हो गया 

---- नीरु ( निरुपमा मिश्रा त्रिवेदी)

Comments

Popular posts from this blog

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना...उत्तर प्रदेश के लिए आवेदन करने में जरूरी बाते, समस्या और समाधान क्या है ❓️..आइये जानते हैं❗️

डिप्रेशन की मानसिक समस्या से छुटकारा पाने की अनमोल टिप्स....आइये जानते हैं।

शिव रात्रि पर्व पर विशेष...शिव-शक्ति से सीखिए बच्चों की परवरिश का सही तरीका।