Posts

Showing posts from February, 2026

शिव रात्रि पर्व पर विशेष...शिव-शक्ति से सीखिए बच्चों की परवरिश का सही तरीका।

Image
अपने बच्चों की सफल परवरिश के सूत्र सीखिए भगवान शिव और माँ पार्वती से, बच्चों के लिए अपनाएं ये चार नियम...आज  महा शिवरात्रि पर विशेष। बच्चों के अच्छे और उज्जवल भविष्य के लिए सही परवरिश बेहद जरूरी है। खासकर आज के दौर में बच्चों की सही परवरिश एक मजबूत भविष्य में अहम भूमिका निभाती है।  हमें देवी-देवताओं और हमारे भगवान - भगवती से भी पेरेंटिंग से जुड़ी जरूरी बातें सीखने को मिलती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती इन्हीं में से एक हैं, जो एक आदर्श माता-पिता के उदाहरण हैं।  आज शिवरात्रि के मौके पर हम जानेंगे कैसे शिव-शक्ति सिखाते हैं पेरेंटिंग का सटीक तरीका-  हर बच्चे की अपनी खासियत होती है शिव और पार्वती के पुत्र भगवान गणेश और कार्तिकेय, दोनों एक ही माता-पिता की संतान हैं, लेकिन दोनों का स्वभाव बिल्कुल अलग है। जहां गणेश जी धैर्यवान और बुद्धिमान हैं, तो वहीं कार्तिकेय जी ऊर्जावान और प्रतिस्पर्धी हैं। फिर भी शिव-पार्वती ने कभी अपने बच्चों की तुलना नहीं की। इसी तरह हमें भी माता-पिता के रूप में अपने बच्चों की तुलना बंद करके उनकी अपनी खूबियों को निखारना चाहिए। माता-पिता ...